चिंताहरण के खडे गणेश का फूलों से प्राकृतिक श्रंगार

इंदौर: 10 दिवसीय गणेशोत्सव के साथ ही शहर में बप्पा की भक्ति और धार्मिक उत्सव का रंग गहराने लगा है. शहर के पुरातन गणेश मंदिरों में गणेश जी की स्थापना के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है. इसी क्रम में जूनी इंदौर के बड़ा रावला स्थित प्राचीन चिंताहरण गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर हर दिन विशेष आयोजन हो रहे हुए.
मंदिर में भगवान गणेश का फूलो से विशेष शृंगार किया जा रहा है. बप्पा को मोदक और श्रीफल का का भोग लगाया जा रहा है. महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते है. मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतार लगती है. होल्कर काल में बने इस प्राचीन मंदिर को लगभग 400 वर्ष हो गए है. यह कान्हा नदी पर राव नन्दलाल जमीदार द्वारा बनवाया गया था.

पुजारी तुषार वीरेंद्र ने बताया कि गणेश मंदिरों में भगवान गणेश के बैठे हुए स्वरूप के दर्शन होते हैं, लेकिन यहां खड़े गणेश की नृत्य मुद्रा वाली पांच फीट ऊंची मूर्ति स्थापित है जिसे विजय का प्रतीक माना जाता है. गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक, लड्डू, और चूरमा का भोग लगाया जा रहा है. भक्त अपनी क्षमता अनुसार भोग चढ़ाते हैं. यहां किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं होता, भक्तों के भाव को महत्व दिया जाता है. इसके अलावा, मंदिर में रोज फूलो से विशेष श्रृंगार किया जाता है, और देशभर से लोग यहां फूल भिजवाते है. विवाह होने की मनोकामना के लिए भक्त गणेश जी को हल्दी की माला अर्पण करते है. श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष रूप से 3 या 7 बार परिक्रमा करते हैं. गणेश व्रत और संकल्प पूर्ण होने पर यहां विशेष अनुष्ठान हो रहे है. चिंताहरण गणेश मंदिर न केवल इंदौर बल्कि पूरे जिले में गणेशोत्सव के दौरान खास आकर्षण का केंद्र बनता है, जहां भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं.

विवाह की मनोकामना पूर्ण हुई
रावजी बाजार निवासी प्रतीक दवे ने कहा कि श्री गणेश से विवाह की मनोकामना की थी जो पूरी हुई. गणेश चतुर्थी पर खड़े गणेश जी के दर्शन का विशेष महत्व है.

जो माँगा, वो मिला
योगेश शर्मा बताते है कि उनका परिवार पीढियों से गणेश मंदिर में दर्शन करने आ रहा है. परिवार के लोग मंदिर में सेवा भी देते है. गणेश जी से जो माँगा वो मिला है. गणेश जी के दर्शन मात्र से ही सुख और समृद्धि मिल जाती है.

Next Post

कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

Fri Sep 18 , 2026
इछावर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शासकीय स्नातक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं स्वामी विवेकानंद करियर सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष नवाचार के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्णत: नि:शुल्क […]

You May Like