इछावर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शासकीय स्नातक महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं स्वामी विवेकानंद करियर सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष नवाचार के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्णत: नि:शुल्क तैयारी करवाने का निर्णय लिया गया. स्नातक स्तर के नियमित विद्यार्थी पंजीयन करवाकर इसका लाभ ले सकते हैं. पंजीयन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है. प्राचार्य डॉ. सुनीता यादव एवं स्वामी विवेकानंद करियर सेल प्रभारी मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर विनीत शर्मा, डॉ. कलावती गडरिया सहित स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.
कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का किया शुभारंभ
