
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत अवनि बिहार में एक सूने घर का ताला तोडक़र चोर जेवरात और बाइक चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक राकेश राजपूत निवासी अवनि बिहार फेस 2 में वर्ष 2022 से किराये से रह रहा है। परिवार के साथ सागर शादी में गया था, वापिस लौटा तो मकान के दरवाजे एवं गेट का ताला टूटा मिला। मोटर सायकल घर से गायब थी। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, घर के अंदर दीवान पलंग में रखी सोने की झुमकी करीब 10 ग्राम की एवं चाँदी की बिछिया पायल रखी थी, जेवरात पुराने कीमत करीब 40 हजार रुपये के होगे जो नहीं मिले।
