जबलपुर: शहर में बेखौफ चोरों ने चार सूने घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। ये वारदातें संजीवनी नगर, गोहलपुर, अधारताल थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने चारों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।संजीवनी नगर पुलिस के मुताबिक हर्ष वर्धन देव 60 वर्ष निवासी सतपुड़ा एवेन्यू के सामने साई कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 सितम्बर को मां सुधा देव तथा पत्नी अनीता देव, बेटा यश देव के साथ नागुपर गया था।
शुक्रवार को वापिस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। चोर सोने चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन एवं नगदी सहित लगभग 60-70 रूपये की चोरी कर ले गया। इसी प्रकार गोहलपुर थाने में अमित साधवानी 32 वर्ष निवासी अमखेरा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गंजीपुरा में कपड़े की दुकान चलाता है।13 सितम्बर को वह एवं उसकी उसकी पत्नी नेहा साहू दोनों घर में ताला लगाकर अहमदाबाद कपड़े के व्यापार के लिये गये थे।
18 सितम्बर को वापिस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा आलमारी का लॉक टूटा था सोने चांदी के जेवर, नगदी 12 हजार रूपये गायब थे। इसी प्रकार अधारताल थाने में शिवम सोनी 19 वर्ष निवासी माया मेडिकल के सामने बिरसा मुंडा तिराहा के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर मकान का पीछे का चैनल गेट का ताला तोडक़र घर के कमरों का ताला तोडक़र घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर ले गया है।
अधिवक्ता के घर से डेढ तोला गोल्ड, 50 हजार नगदी ले गए चोर
इसी प्रकार अरविन्द पटेल 33 वर्ष निवासी अनमोल बिहार नब्बे क्वाटर संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से वकील है घंसौर जिला सिवनी न्यायालय काम से गया था उसकी पत्नी घंसौर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है वह 15 सितम्बर को काम से घुंसैार गया था। शुक्रवार को वापिस लौटा तो धर का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी मे रखे रखे सोने का 1 मंगलसूत्र वजनी लगभग 2 तोला, 1 चैन वजनी लगभग डेढ़ तोला, 2 अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, 1 सिक्का, नगदी 50 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी सहित लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
