मिलावटी हल्दी पड़ी भारी, हल्दी रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन अस्पताल पहुंचे

इंदौर. शादी की हल्दी रस्म अब सेहत पर भारी पड़ रही है. मिलावटी हल्दी के कारण दूल्हा दुल्हन समेत कई लोगों को एलर्जी और सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचना पड़ा.

शादी की पारंपरिक हल्दी रस्म, जिसे शुभ और सौंदर्य से जोड़कर देखा जाता है, अब मिलावट के कारण परेशानी का कारण बन रही है. इंदौर में हाल ही में हल्दी रस्म के बाद दूल्हा दुल्हन सहित कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचना पड़ा. डॉक्टरों के अनुसार बीते दिनों चार मरीज हल्दी लगाने के बाद त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन और एलर्जी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे. इनमें इंदौर के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हल्दी को अधिक चमकदार दिखाने के लिए उसमें मेटानिल येलो जैसे जहरीले रंग की मिलावट की जा रही है. यही मिलावटी तत्व त्वचा पर रिएक्शन कर रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की मिलावटी हल्दी से बचना जरूरी है और केवल शुद्ध हल्दी का ही उपयोग करना चाहिए. वहीं मिलावटखोरों के कारण अब शादी जैसी पवित्र रस्में भी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं.

Next Post

अपराधियों पर लगाम और जनता से संवाद पुलिस की प्राथमिकता

Mon May 11 , 2026
छतरपुर। जिले की कमान संभालने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कंट्रोल रूम में अपनी पहली औपचारिक क्राइम मीटिंग आयोजित की। इस बैठक के माध्यम से एसपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार […]

You May Like