मंत्री धर्मेंद्र सिंह,भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाला, किया विरोध

दमोह। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम’ के गायन को लेकर ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत गायन के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी और राहुल गांधी आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। इस घटना को लेकर भाजपा ने इस पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए वंदे मातरम के अपमान करने का आरोप लगाया है।अब यह विवाद इतना बढ़ गया है कि भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है व कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वंदे मातरम् गीत के कथित अपमान को लेकर भाजपा के निशाने पर आए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पार्टी अब शहर-शहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं दमोह में भी इसी मुद्दे को लेकर रविवार शाम प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी व भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया है।

Next Post

जीवाजी गंज में मन रहा हरियाली तीज महोत्सव

Sun Aug 16 , 2026
ग्वालियर। जीवाजी गंज में हरियाली तीज महोत्सव में भागवत आचार्य मधु कृष्णा दुबे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पाश्चात्य संस्कृति से भारतीय संस्कृति पर प्रहार हो रहा है सनातन धर्म संस्कृति को बचाने के लिए महिलाओं को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। पाश्चात्य संस्कृति के पोषक आज सनातन […]

You May Like