
पानसेमल। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का भाजपा के शामिल होने का दौर जारी है।रविवार खेतिया क्षेत्र के मलफा निवासी युवाओं कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि निरंतर विकास कार्यों की सौगातों से विधानसभा की तस्वीरें बदल रही है।क्षेत्र के नगर,ग्राम सहित मजरे टोलो में निर्माण कार्य करवाए जा रहे है।पीएम और सीएम की जनहितैषी नीतियों और क्षेत्रीय विधायक द्वारा योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर,जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित माली मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस,रतिलाल गवले,कान्तिलाल गवले,नरेश बैसाणे,प्रकाश ठाकरे,विजय ठाकरे,लीलाचंद गवले,सुभाष ठाकरे,सुरेश सेने,श्यामराव मोगरे,नवनाथ नावडे उपस्थित रहे।
