ई-अटेंडेंस: शिक्षकों व अतिथि विद्वानों ने विरोध किया तो होगी कार्रवाई, संगठन मौन

रायसेन:अब यदि शिक्षकों अतिथि शिक्षकों ने ई अटेंडेंस का किया विरोध तो उन पर शासन वैधानिक कार्रवाई करेगी।यह आदेश हाल ही में जारी किया गया है। इस आदेश के बाद अब किसी प्रकार का विरोध नहीं दिखाई दे रहा है।, जबकि ई-अटेंडेंस का आदेश आते ही विभिन्न शिक्षक संघों ने बैठक कर इसका विरोध शुरू कर दिया था। सबसे पहले पीएमयूएम शिक्षक संघ ने 22 जून को बैठक कर इसे लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा था ।और इसे शिक्षकों के समान के विरोध में बताया था।

साथ ही यह निर्णय वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। वहीं कुछ दिन बाद 13 जुलाई को आजाद अध्यापक मप्र शिक्षक संघ ने इसके विरोध में बड़ी रैली निकाली थी। इसमें जिले भर के शिक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों को बुलाया गया था। लेकिन अब विभाग की सख्ती को देखते हुए संगठन चुप दिखाई दे रहे है।
सोशल मीडिया पर विरोध में लिखा तो कार्रवाई
विभाग के शिक्षा संचालक ने कलेक्टर एवं एसपी को पत्र लिखे ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के इस पत्र में बताया गया है कि स्कूल समय से खुलें और बच्चों को अच्छी शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। इसलिए सभी शिक्षकों को समय से स्कूल जाना होगा और ई-अटेंडेंस के माध्यम से ही उपस्थित दर्ज करानी होगी। संचालक ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी विरोध करता है या विरोध में सोशल मीडिया पर कोई संदेश प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। विभाग ने जिला शिक्षाधिकारी को भी पत्र भेजा है।

इसमें जिन स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है, उनकी उपस्थिति भी ई-अटेंडेंस के माध्यम से लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इनकी व्यवस्था भी हमारे शिक्षक एप पर की गई है।सरकारी स्कूलों में शिक्षक समय से पहुंचे और नियमित रूप से पढ़ाई कराएं ।इसके लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा अब ईअटेंडेंस सख्ती से लागू करने के मूड में आ गया है।ऐसे में विभाग के संचालक भोपाल कलेक्टर एसपी को भी निर्देश दिए हैं।इसमें अगर कोई इसका विरोध करता है तोउन पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।विभाग द्वारा सभी अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति भी ई अटेंडेंस सिस्टम से देने के आदेश दिया है।

मालूम हो कि जिला शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों की हाजिरी ई अटेंडेंस के द्वारा हर दिन देने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला शिक्षा विभाग में इसके लिए शिक्षकों को हमारे एप के माध्यम से अटेंडेंस लगाने के लिए आदेशित किया है। इसमें शिक्षकों को स्कूल खुलते टाइम बंद करते समय आधे घण्टे के अंदर ऑनलाइन तरीके से हाजिरी दर्ज कराना होगा। शासन स्तर पर आदेश तैयारी होने के बाद विभिन्न शिक्षक संगठन जिलेभर में विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देना शुरू कर दिया था।

Next Post

चौहान ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने पर विपक्ष की रणनीति की तीखी आलोचना की

Wed Jul 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने की विपक्ष की रणनीति की तीखी आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि “इंडिया ब्लॉक ‘हुल्लड़ ब्लॉक’ बन गया है…।” श्री चौहान ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि […]

You May Like