नयी दिल्ली 23 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने की विपक्ष की रणनीति की तीखी आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि “इंडिया ब्लॉक ‘हुल्लड़ ब्लॉक’ बन गया है…।”
श्री चौहान ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि विपक्ष के लोग संसद के बाहर कहते हैं कि चर्चा होनी चाहिए, लेकिन वे सदन में बहस से भाग रहे हैं।
कृषि मंत्री ने कहा, “कल मैंने हाथ जोड़कर विपक्ष से चर्चा होने देने की अपील की थी, लेकिन वे हंगामा करते रहे। सदन में किसानों के कल्याण और संबंधित योजनाओं के बारे में कई प्रश्न सूचीबद्ध थे। मैं किसानों और जनता से इंडिया ब्लॉक के इस दोहरे मापदंड को देखने की अपील करता हूं।”
Next Post
नये उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू, चुनाव आयोग जल्द घोषित करेगा कार्यक्रम
Wed Jul 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) चुनाव आयोग ने उप राष्ट्रपति पद से श्री जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस पद के लिए निर्वाचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने बुधवार को जारी एक प्रेस नोट में कहा कि नये उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए उसने तैयारी […]

You May Like
-
11 months ago
आपातकाल में न्यायपालिका को गुलाम बनाने का इरादा था: मोदी
-
8 months ago
14 वाहनों पर लगाया 9000 रुपए का जुर्माना
