जिले में पहुंची चार सेवा ज्योति कलश यात्राओं का हुआ भव्य स्वागत

रीवा : जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र बनारस से उनकी जन्म भूमि बड़नगर तक सेवा ज्योति कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं। प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की गौरवशाली जनसेवा का संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही इन यात्राओं में से चार दल 19 सितंबर को रीवा जिले में पहुंचे। रीवा पहुंचने पर इन दलों का भव्य स्वागत किया गया। इन यात्राओं में सबसे आगे कलश और मशाल ज्योति चल रही है।

इसके पीछे मोटरसाइकिल सवार टोली है। इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख ने बताया कि 19 सितंबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा के प्रथम दल ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डीह में प्रवेश किया। दल का भव्य स्वागत किया गया। इस दल ने ग्राम डीह और सोहागी में वृक्षारोपण करके तथा आम जनों से संवाद करके विकास का संदेश दिया। यात्रा ने जवा में रात्रि विश्राम किया। यात्रा में शामिल दूसरे दल ने मनगवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिकरा और रघुनाथगंज में वृक्षारोपण किया। इस दल ने रायपुर कर्चुलियान में रात्रि विश्राम किया ।

यात्रा के तीसरे दल ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पनासी तथा चौथे दल ने सीधी जिले से आकर गुढ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुआरी में वृक्षारोपण किया तथा रात्रि विश्राम किया। यात्रा में शामिल मोटरसाइकिल सवार टोली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दल के सदस्यों ने खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों तथा आम जनों से संवाद किया। आम जनता को प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व जन सेवा, ऑपरेशन सिंदूर, नक्सलवाद के सफलतापूर्वक उन्मूलन और देश को वर्ष 2047 तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति और विश्व गुरु बनाने के संकल्प के संबंध में चर्चा की गई ।सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने आवश्यक प्रबंध किए। यात्रा में बड़ी संख्या में आम जनों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

Next Post

नाटक और चित्रकला से बच्चों ने दिया जागरुकता का संदेश

Sun Sep 20 , 2026
भैरुंदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माध्यमिक शाला बालागांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नाटक और चित्रकला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरुकता का संदेश दिया. बच्चों ने नशामुक्ति, धूम्रपान निषेध, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, मेक इन इंडिया और डिजिटल […]

You May Like