नाटक और चित्रकला से बच्चों ने दिया जागरुकता का संदेश

भैरुंदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माध्यमिक शाला बालागांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नाटक और चित्रकला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरुकता का संदेश दिया. बच्चों ने नशामुक्ति, धूम्रपान निषेध, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, मेक इन इंडिया और डिजिटल सहित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां देते हुए ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया. इस दौरान लखन यादव, देवेंद्र मंडलोई, शाहिद पटेल, सरपंच गयाप्रसाद, धर्मेंद्र यादव, गोविंद राम सोनी, विजय सिंह डेरा, गोपाल कृष्ण विश्वकर्मा, विनोद सीलोरे, नीतू धनगर, अनुश्री सोनी, सुनील पंवार, विनोद बैरागी, अखिलेश यादव सहित स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Next Post

आयोग सचिव ने किया कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण

Sun Sep 20 , 2026
सीहोर। मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव अक्षय कुमार सिंह आईएएस ने शनिवार को आरएके कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र का निरीक्षण किया. सचिव श्री सिंह ने शैक्षणिक कार्यक्रमों, अनुसंधान गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, कृषि अनुसंधान, प्रक्षेत्रीय कार्यों तथा विद्यार्थियों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. एसपी […]

You May Like