सीहोर। मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव अक्षय कुमार सिंह आईएएस ने शनिवार को आरएके कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र का निरीक्षण किया. सचिव श्री सिंह ने शैक्षणिक कार्यक्रमों, अनुसंधान गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, कृषि अनुसंधान, प्रक्षेत्रीय कार्यों तथा विद्यार्थियों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. एसपी दत्ता ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान, बीज उत्पादन, प्रसार गतिविधियोंकी जानकारी दी. इस मौके पर डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. देवेंद्र पयासी, डॉ. जीएस गाठिये, डॉ. लेखराम, डॉ. एके.चौधरी, महेंद्र जोशी आदि उपस्थित थे.
आयोग सचिव ने किया कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण
