चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में नशे से दूरी है जरुरी अभियान के अंतर्गत चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया.प्रभारी प्राचार्य डॉ. गणेश लाल जैन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आमिर एजाज एवं राजकुमार साहू प्रभारी प्राचार्य विधि महाविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. प्रभारी डॉ. प्रमिला जैन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया. इस अवसर पर डॉ. कमलेश अहिरवार. डॉ. मौली थॉमस, महेंद्र बघेल एवं अनिल पिपलोदिया उपस्थित थे. विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशामुक्त समाज की जरुरत पर आधारित चित्रकला और पेंटिंग प्रस्तुत की.

 

Next Post

एसपी ने जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Sat Jul 18 , 2026
सीहोर। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा एक विशेष जागरुकता संदेश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह जागरुकता रथ शहर का भ्रमण कर लाउड़स्पीकर, पोस्टरों और संदेशों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति […]

You May Like