एसपी ने जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी

सीहोर। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा एक विशेष जागरुकता संदेश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह जागरुकता रथ शहर का भ्रमण कर लाउड़स्पीकर, पोस्टरों और संदेशों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करेगा. इस अवसर पर एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव सीहोर, मनोज कुमार दुबे सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. यह अभियान आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सघन रूप से चलाया जाएगा.

Next Post

ऑक्सफोर्ड के छात्र कार्तिक ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक

Sat Jul 18 , 2026
सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कार्तिक मेवाड़ा ने एनसीएचएम जी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक एआईआर 4717 प्राप्त की है. इस उपलब्धि पर उनका चयन आईएचएम भोपाल में बीएससी इन होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिए हुआ है. कार्तिक की यह सफलता उनके कठिन […]

You May Like