ऑक्सफोर्ड के छात्र कार्तिक ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कार्तिक मेवाड़ा ने एनसीएचएम जी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक एआईआर 4717 प्राप्त की है. इस उपलब्धि पर उनका चयन आईएचएम भोपाल में बीएससी इन होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिए हुआ है. कार्तिक की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है. उनकी इस र उपलब्धि से विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ा है. विद्यालय के चेयरमैन एड. जॉली कुरियन एवं प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने लखन सिंह-श्रीमती मानकुंवर मेवाड़ा के सुपुत्र कार्तिक मेवाड़ा तथा उनका मार्गदर्शन करने वाले सभी शिक्षकों को इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं.

 

Next Post

नागरिकों को पानी के नाम पर नपा बांट रही धीमा जहर: पूर्व पार्षद

Sat Jul 18 , 2026
सीहोर। जबलपुर हाईकोर्ट ने शहर के नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं करने को लेकर कलेक्टर और नपा सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई है. कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद शमीम अहमद द्वारा लगाई गई जनहित याचिका को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने नपा के कहिरी फिल्टर प्लांट को पुन: […]

You May Like