जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल काॅलोनी निवासी एक युवक को क्रेडिट कार्ड के रिवर्ड पॉइंट्स और ऑफर देने का झांसा देकर साइबर ठग ने ओटीपी मांग कर खाते से 3 लाख 7 हजार 433 रूपये निकाल लिए।पुलिस ने बताया कि तुषार सेठी 29 वर्ष निवासी आस्था रेजीडेंसी हाथीताल काॅलोनी ने लिखित शिकायत की कि उसके मोबाइल पर कॉल आया जिसने आप को आप को बैंक क्रेडिट कार्ड सर्विस से बताया कि आपको क्रेडिट कार्ड के रिवर्ड पॉइंट्स और कुछ ऑफर से संबंधित जानकारी देनी है।
उसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर बैंक के नाम से ओटीपी प्राप्त हुआ कॉल करने वाले व्यक्ति ने उक्त ओटीपी उससे ले लिया। ओटीपी देने के बाद उसके खाते, क्रेडिट कार्ड से 3 लाख 7 हजार 433 की राशि डेबिट होने का मैसेज आया। इसके बाद उसके पास कई ओटीपी आने लगे, परंतु उसने आगे कोई ओटीपी साझा नहीं किया एवं तुरंत अपना कार्ड ब्लाक कर दिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे ओटीपी प्राप्त कर 3 लाख 7 हजार 433 रूपये की धोखाधड़ी की है।
