जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत पहाड़ी खेड़ा में रहने वाली एक महिला को शादी के 1 माह बाद से ही दहेज लोभी प्रताड़ित करने लगे। अब महिला को यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि 5 लाख रूपये एवं चार पहिया वाहन लेकर ही ससुराल आना वरना मायके में ही रहना। पुलिस ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने वाले पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमति मनीषा रैकवार 19 वर्ष निवासी पहाड़ी खेड़ा बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से दिनेश सोनकर निवासी बंादा उत्तर प्रदेश से हुयी थी.
शादी के लगभग 1 माह तक अच्छे रखने के बाद पति दिनेश सोनकर एवं ससुर केशव सोनकर, सास जमुना बाई तथा देवर अभिषेक सोनकर लगातार दहेज के लिये बोलकर उसक शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे पति उसके साथ मारपीट करते थे। अब ससुराल वाले बोले कि 5 लाख रूपये एवं चार पहिया वाहन लेकर ही ससुराल आना। जिसके चलते मायके ग्राम पहाड़ी खेड़ा में रह रही है।
