जबलपुर: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त धनंजय सिंह ने की।बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति परस्ते और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी उपस्थित थे।
रोल प्रेक्षक ने विधानसभा वार किए गए कार्यों की समीक्षा की, जबकि कलेक्टर ने फॉर्म 6, 7 और 8 के निराकरण की स्थिति, जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो की जानकारी प्रस्तुत की।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुझाव भी दिए।संभागायुक्त और रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार पूर्ण किए जाएं।
