श्रीकृष्णा वर्मा एवं सुनील कुशवाह ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

ग्वालियर। कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर समाजसेवी श्रीकृष्णा वर्मा, सुनील कुशवाह सहित उनके साथियों ने युवा कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीर सिंह तोमर की उपस्थिती में सभी नवप्रवेशी साथियों को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा, लोकतंत्र, संविधान और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है। आज आमजन समाजसेवी कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।

Next Post

खासगी पंचायत महिला मंडल ने किया सावन की बहार कार्यक्रम

Sun Aug 16 , 2026
ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य विकास परिषद महिला मंडल खासगी बाजार पंचायत का हरियाली तीज को लेकर “सावन की बहार” कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महापौर डॉ श्रीमती शोभा सिकरवार, महिला सभा ग्रेटर ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती संगीता रानी बेड़र, श्रीमती राखी सेठ उपस्थित रही। कार्यक्रम में ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट में प्रथम […]

You May Like