
*ग्वालियर में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत*
ग्वालियर. ग्वालियर चंबल में इस बार नौतपा में भी आंधी-बारिश वाला मौसम है। सोमवार को ग्वालियर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में चंबल में तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी में तेज आंधी चल सकती है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। श्योपुर, अशोकनगर में भी मौसम बदला रहेगा।
ग्वालियर में बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। यह बारिश पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज गर्मी के बाद हुई है. ग्वालियर-चंबल अंचल में अगले कुछ दिनों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है, ग्वालियर में पिछले एक सप्ताह से तेज गर्मी चल रही थी, जिससे लोग परेशान थे। आज की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है.
