बागली: विगत दिनों बागली में संचालित राधा कृष्ण दूध डेयरी की दूध गुणवत्ता पर षड्यंत्र रचते हुए प्रायोजित तरीके से शिकायत करवा कर दुकान को बदनाम करने की साजिश रची गई खाद्य विभाग की टीम ने भी दुकान से सैंपल लिया जो प्रारंभिक तौर पर शुद्ध पाया गया हालांकि एक सेंपल भोपाल लैब में भी पहुंचाया गया है। जहां से अभी तक रिपोर्ट नहीं आई इस बीच दुकान संचालक सामान्य दिनों की तरह दुकान संचालित करने लगे फिर से उसी षड्यंत्र के तहत शिकायत की गई हालांकि प्रशासन ने नियम का पालन करते हुए वर्तमान में कुछ समय के लिए दुकान को सील करने का कार्य किया इस बीच बड़ी संख्या में दूध उत्पादक किसान और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से बागली अनु विभागीय अधिकारी शिवम यादव के कार्यालय पर पहुंचे उन्होंने डेयरी संचालक द्वारा वितरित किए गए दूध की शुद्धता के विषय में बात की और अपना पक्ष रखा दुध डेयरी संचालक विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन सुबह शाम 500 से 550 लीटर दूध किसानों का आता है और सीधे ही वह अन्य छोटे ग्राहकों को बेचा जाता है।
शुद्धता और मानकता का ध्यान रखा जाता है। उनके यहां करीब 40 से अधिक किसान अपना दूध देने आते हैं ।यदि उनकी दुकान प्रभावित होती है। तो उनके साथ-साथ 40 अन्य किसानों कि आय भी प्रभावित होगी हालांकि मामले में प्रशासन ने पूरे जनमानस की बातों को ध्यान में रखते हुए थोड़ी राहत दी गई है। सैंपल आने तक स्थगन स्थिति निर्मित हो गई है। इस बीच किसानो और आम जनता ने षड्यंत्र कारी लोगों के खिलाफ भी आवेदन दिया है। जिनकी वजह से बागली में अव्यवस्थाएं निर्मित हुई डेयरी संचालक विश्वकर्मा ने बताया कि वह नियम और कानून का पालन करते हुए आगामी आदेश का इंतजार करेंगे और किसानों से मिलने वाले दूध की व्यवस्था अन्य परिजन अलग स्थान से संभालेंगे। दूध उपभोक्ता पार्षद रजत बजाज ने बताया कि यह सीधा-सीधा षड्यंत्र है डेयरी से दूध ले जाकर घर पर कुछ केमिकल मिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया और प्रसारित भी किया गया ऐसे षड्यंत्र कारीयो के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए
