नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) सरकार ने सतलुज नदी को हिमाचल से पंजाब तक राष्ट्रीय जलमार्ग 98 घोषित कर दिया है।
पत्तन, पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के अनुसार सतलुज नदी को हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के सुन्नी पुल से पंजाब के हरिके बैराज तक राष्ट्रीय जलमार्ग-98 घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सतलुज नदी की परियोजना व्यवहार्यता अध्ययन प्रक्रिया चल रही है और इसकी रिपोर्ट मई 2026 तक प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। परियोजना व्यवहार्यता अध्ययन के लिए 2.82 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। उनका कहना था कि परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट में जेट्टी, टर्मिनल, तकनीकी, जलवैज्ञानिक और पर्यावरणीय बाधाओं आदि जैसे जलमार्ग अवसंरचना के प्रावधान शामिल होंगे।
सरकार की समुद्री भारत परिकल्पना 2030 के उद्देश्यों के तहत परियोजना व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करना पहला कदम है।
