ब्यावरा में बिजली कटौती पर बवाल: खुरी सब-स्टेशन पर ग्रामीणों का धावा, ऑपरेटर को पीटा, 4 नामजद सहित दर्जन भर पर मामला दर्ज

ब्यावरा। लोड शेडिंग के नाम पर हो रही बेतहाशा कटौती से नाराज ग्रामीणों ने खुरी सब स्टेशन पर कल देर रात धावा बोल दिया. उन्होंने सब स्टेशन में घुसकर आपरेटर के साथ जमकर मारपीट की. इस मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित दर्जनभर से अधिक लोगो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है. ग्रामीण लोडशेडिंग के नाम पर हो रही बेतहाशा कटौती से नाराज थे. उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी द्वारा लोड शेडिंग के नाम पर बीती रात 11 बजे बिजली गुल थी. इसी को लेकर खुरी गांव के करीब तीन दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की भीड़ सबस्टेशन पर पहुंची. जहां भीड़ ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान वहां मौजूद आउटसोर्स ऑपरेटर जितेंद्र पुत्र विष्णु दांगी निवासी ग्राम भूरा के साथ ग्रामीणों की भीड़ ने मारपीट कर दी. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला और पीड़ित कर्मचारी को लेकर टीम थाने आई और केस दर्ज कराया.

राजगढ़ रोड स्थित खूरी सबस्टेशन पर बीती रात एक बजे की घटनाए लोड शेडिंग के नाम पर बिजली कटौती से नाराज थे. ब्यावरा-राजगढ़ रोड के खुरी सबस्टेशन पर घुसकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया. इस दौरान सबस्टेशन पर तैनात ऑपरेटर के साथ भी जमकर मारपीट कर दी गई.

बिजली कंपनी की शिकायत पर मामला दर्ज

उधर सूचना पर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. पुलिस ने चार नामजद सहित दर्जनभर अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है. देहात थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि सबस्टेशन के ऑपरेटर की शिकायत पर कोमल पुत्र मांगीलाल दांगी, इकलेश पुत्र रमेश दांगी, कमल पुत्र मांगीलाल दांगी और संजय पुत्र महेश दांगी सभी निवासी ग्राम खुरी के नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच में लिया है.

लोड सेटिंग के कारण रोकी गई थी सप्लाई

भोपाल से मिले निर्देशों पर लोड शेडिंग की वजह से बिजली सप्लाई रोकी गई थी. ग्रामीणों की भीड़ ने खुरी सब स्टेशन में घुसकर ऑपरेटर के साथ मारपीट कर दी. हमने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया है.

अमितेष अर्स, एई बिजली कंपनी ब्यावरा ग्रामीण

Next Post

मोदी ने आइसलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की

Tue May 19 , 2026
ओस्लो 19 मई (वार्ता) नार्वे की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून म्योल फ्रॉस्टाडोतिर , फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ओर्पो और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिक्सन के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें की। श्री मोदी ने नार्वे यात्रा के दूसरे दिन तीसरे भारत-नार्डिक […]

You May Like