
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम निरगुड़ शनिवार को एक कुए में ग्राम के एक युवक का शव मिला है।जो मुंबई में फोटोग्राफर थे और रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने गांव आए थे। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया मृतक की बहन हेमलता कसारे के अनुसार नेपाल हजारे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। उन्होंने कहा था कि वे गांव में घूमकर थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे, लेकिन फिर नहीं लौटे।काफी देर तक भाई नेपाल के वापस न आने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। जब उनका कोई पता नहीं चला, तो हेमलता ने शुक्रवार को मुलताई थाने में भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान वह अपने भाई को राखी भी नहीं बांध पाई थीं।
पुलिस ने गुमइंसानी दर्ज कर नेपाल हजारे की तलाश शुरू की थी। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के कुएं में उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच कई जा रही है। मृतक नेपाल कई मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी अभी नही मिला पाई है।
