जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में इत्या करने के इरादे से शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को चाकू से गोद दिया गया । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक विजय यादव 20 वर्ष निवासी नर्मदा नगर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह महाराजपुर शराब दुकान में काम करता है। रविवार दोपहर 12:15 बजे वह साथी लवकेश ठाकुर, निक्की ठाकुर, अंकित चक्रवर्ती, आशीष त्रिवेदी, संदीप शुक्ला के साथ महाराजपुर शराब दुकान पर था।
हम लोग शराब दुकान चला रहे थे काफी भीड़ भाड़ थी। उसी समय निक्की शर्मा, राजा व उनका एक साथी शराब दुकान में आये और बोलने लगे कि पहले हम लोगों को शराब दो तो उसने कहा कि भाई दुकान में काफी भीड़ है आपसे पहले भी लोग खड़े है उनको शराब दे दू उसके बाद आपको देता हूँ तो इसी बात को लेकर तीनों विवाद करने लगे वह दुकान के बाहर आया और गाली देने से मना किया तो निक्की, राजा ठाकुर उसे हाथ घुसों से मारे और तीनों बोले कि आज इसे जान से खत्म कर देते है तब उनके एक साथी ने उसे जाने से मारने की नियत से चाकू मारा वह अपना बचाव करते हुये झुका तो चाकू उसके कंधे के पीछे लगा जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा यदि नही झुकता तो चाकू सीने लगता और उसकी मौत हो सकती थी ।
