ग्वालियर में दो तस्कर गिरफ्तार, बैग में छिपाकर ले जा रहे 1.60 लाख रुपये का अवैध गांजा

ग्वालियर। जिले की सीमा पर बसे महाराजपुरा थाना की बरेठा पुलिस चौकी ने दो तस्करों को अवैध गांजे के साथ पकड़ा है, इनके पास से जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।

थाना महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लक्ष्मणगढ़ पुल के पास आगरा-झांसी हाईवे पर अवैध मादक पदार्थ लेकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर इन तस्करों को हिरासत में लेकर इनके कब्जे से अवैध गांजा जब्त किया गया। इनसे सप्लायरों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

कोचीन शिपयार्ड ने मरम्मत कारोबार के लिए यूएई की कंपनी ड्राईडॉक्स वर्ल्ड के साथ किया करार

Sat Sep 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) देश के जहाजरानी क्षेत्र में एक अभिवन प्रयोग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात की निजी कंपनी ड्राईडॉक्स वर्ल्ड दुबई के साथ मिलकर जहाज मरम्मत के लिए एक कंपनी बनाने के लिए शुक्रवार को एक करार किया। इस करार के […]

You May Like