जबलपुर: बैंक के लॉकर में जेवर रखने के लिये आटो में जा रही महिला के बैग में रखे जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने ऑटो में बैठी नकाबपोश महिलाओं पर शक जाहिर कर संजीवनी नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमती कल्याणी प्रसाद 70 वर्ष निवासी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को उसे अपनी बेटी नीति व्यास के यहां भोपाल जाना था.
जिस कारण वह अपने पति के साथ घर में रखी ज्वेलरी को एसबीआई बैंक संजीवनी नगर में लॉकर में जमा करने पैदल दुर्गा मंदिर फूलसागर आये, वहां से पीले रंग के आटो में बैठ गये। उसके पति पीताम्बर प्रसाद ड्रायवर के पास तथा वह पीछे बैठी थी, उसके पर्स के अंदर रखे छोटे से पर्स में सोने की 1 जोड़ी झुमकी, 3 अंगूठी, एक अंगूठी में डायमंड लगा था,1 चैन,1 लाकेट, मोती का हार जिसमे सोने का लाकेट लगा था.
1 चैन सिंगल लाकेट वाली,1 टूटी हुई चूड़ी रखी हुयी थी। आटो में पहले से 3 महिलायें बैठी थीं जो सफेद रंग का गमछा मुंह में बांधी हुयी थीं, तीनों साड़ी पहनी थी, आटो चलने लगा वह गिरने लगी तो दोनों हाथ से आटो के पाईप पकड़ ली आटो वाले ने हमें रायल स्कूल तिराहा पर छोड़ दिया था उसके पति ने आटो वाले को 20 रूपये किराया दिया आटो वाला कुछपुरा ब्रिज तरफ चला गया वह अपने पति के साथ पैदल बैैंक जाकर पर्स देखी तो अंदर रखा छोटा पर्स गायब था कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है।
