जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में दबिश दी और एक घर के दो कमरों की सर्चिंग की तो शराब का जखीरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर छत की दीवार फांदकर भाग गया जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया।गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में अंकित रैकवार एवं मयूर बाल्मीक मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बेच रहे थे।
सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में मयूर बाल्मीक 23 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर मिला। तलाशी लेने पर 2 अलग अलग कमरों में 2 बोरियों में कुल 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 25 हजार रूपये की रखी मिली, उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर टेंडर 2 निवासी अंकित रैकवार द्वारा शराब मंगवाना बताते हुये अंकित रैकवार से मिलकर टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में रखकर बेचना बताया। अंकित रैकवार की तलाश करने पर मौके से छत की दीवार फांदकर भाग गया।
