इंदौर. लसूड़िया क्षेत्र में शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने पत्नी से विवाद के बाद डंडे से सिर पर वार कर दिया. महिला के सिर में चोट आई है.
कालका माता मंदिर के पास कैलोद काकड़ निवासी राधा सोलंकी ने पुलिस को बताया कि वह सुबह काम के लिए गई थी और शाम करीब 6 बजे घर लौटी. कुछ देर बाद पति कमल शराब के नशे में आया और उसके बाहर जाने तथा खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद करने लगा. इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. राधा ने गाली देने से मना किया तो कमल ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
Next Post
झोपड़ी की आड़ में चल रहा था जुए का फड़, छह पकड़े
Sun Sep 20 , 2026
इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में झोपड़ी की आड़ लेकर जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा. आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 4,200 रुपए नकद मिले हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की. देर रात मिश्र नगर तालाब के पीछे […]

You May Like
-
9 months ago
लालजी सौंधिया की पुण्य स्मृति में नेत्र शिविर
-
6 months ago
मैंने अपनी कमजोरियों पर काम किया है : समीर रिजवी
-
4 months ago
एस आई ने खुद को मारी गोली, मौत