एमडी ड्रग्स तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. मामले में पूर्व में पकड़े गए दो आरोपियों से 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोबाइल जब्त किए थे. आरोपी से नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है.क्राइम ब्रांच ने 31 मई को स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास से देवास निवासी सरफराज उर्फ शब्बु और अमन उर्फ सलमान को पकड़ा था. दोनों के कब्जे से 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोबाइल मिले थे. पूछताछ में गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे की भूमिका सामने आई थी।

इसके बाद से वह फरार था. क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी. 6 सितंबर को पुलिस ने गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कपड़े की दुकान चलाता है. उससे ड्रग्स के नेटवर्क, खरीदारों और अन्य सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. मामले में डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. इसमें जुड़े अन्य लोगों और सप्लायरों के संबंध में भी जानकारी सामने आने की संभावना है.

Next Post

अपर ककेटो बांध के तीन गेट खोले, पार्वती नदी में उफान, कई गांवों में एलर्ट

Sun Sep 6 , 2026
ग्वालियर: अपर ककेटो बांध के वर्तमान जलस्तर, जलसंग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूचना, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं बांध के जलआवक को दृष्टिगत रखते हुए आज रविवार सुबह 11 बजे से बांध के 3 गेट खोल कर लगभग 231.66 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। यदि बाँध के जल संग्रहण […]

You May Like