अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर हेमंत खण्डेलवाल ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर भोपाल स्थित ‘नदी का घर’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान हेमंत खण्डेलवाल ने स्वर्गीय अनिल माधव दवे के पर्यावरण संरक्षण, नदियों के संवर्धन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि अनिल माधव दवे का जीवन प्रकृति संरक्षण और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

Next Post

मप्र में डिजिटल सुशासन का आधार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क

Mon May 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त एवं नागरिक केन्द्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। व्यवस्था में पारदर्शिता, त्वरित सेवा प्रदाय एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार डिजिटल अधोसंरचना को सशक्त कर […]

You May Like