इंदौर:क्राइम ब्रांच ने कोकिन तस्करी से जुड़े एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसे चिन्हित कर दबोचा. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी असद शेख के कब्जे से करीब 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकिन जब्त की गई थी. जब्त कोकिन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है.
पूछताछ और मुखबिर सूचना के आधार पर सामने आया कि इस नेटवर्क से जुड़ा तोहिद शेख निवासी खजराना घटना दिनांक से फरार चल रहा था. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अन्य जिलों से मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में सप्लायरों को उपलब्ध कराता था. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
