उधारी के पैसों को लेकर विवाद किया नाबालिग पर चाकू से हमला

इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना की रात की है, जिस पर पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार फरियादी आरूष पाल (16), निवासी काछी मोहल्ला इंदौर ने शिकायत में बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह अपने साथियों के साथ गोल रोटी रेस्टोरेंट के सामने स्थित खाली मैदान, प्रोफेसर कॉलोनी में मौजूद था.

इसी दौरान सागर यादव और मयंक बिलवान वहां पहुंचे और प्रांजल साहू से पहले दिए गए उधार के पैसे मांगने लगे. जब प्रांजल साहू ने भुगतान बाद में करने की बात कही तो दोनों आरोपियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया. फरियादी द्वारा गालियां देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि सागर यादव ने अपनी जेब से चाकू निकालकर मयंक बिलवान को दिया, जिसके बाद मयंक ने आरूष पाल पर हमला कर दिया. चाकू से हमला कर आरूष पाल के दोनों पैरों की जांघ पर वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Next Post

खेती बनेगी उद्यम और रोजगार का केंद्र: कृषक कल्याण वर्ष-2026 का आगाज, 1101 ट्रैक्टरों के साथ किसानों का शक्ति प्रदर्शन

Sun Jan 11 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 का लक्ष्य खेती को केवल पारंपरिक आजीविका नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक से जुड़ा लाभकारी और टिकाऊ रोजगार मॉडल बनाना है। भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में […]

You May Like