
बालाघाट, राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डिंडोरी में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज पाण्डेय का स्थानांतरण करते हुए उन्हें बालाघाट जिले का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया है।
विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। डॉ. पाण्डेय अब बालाघाट में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पदस्थापना के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और विभागीय गतिविधियों को लेकर नई जिम्मेदारियां उनके समक्ष रहेंगी।
