सोशल मीडिया से 48 घंटों में हटायें हाईकोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग की विवादित यूआरएल लिंक

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो का सोशल मीडिया में दुरूपयोग किये जाने को चुनौती देते हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने विवादित 102 यूआरएल 48 घंटो में हटाने के आदेश जारी किये है। याचिका पर अगली सुनवाई 24 मार्च को निर्धारित की गयी है।

जबलपुर निवासी अधिवक्ता अरिहंत तिवारी और विदित शाह तथा डॉ विजय बजाज की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि याचिका दायर कर बताया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियोज़ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मीम्स या शॉर्ट्स के माध्यम से डाली जाती है। यह आपत्तिजनक है। कई बार न्यायाधीशों द्वारा ओपन कोर्ट में कही बातों को मिर्च मसाला लगाकर उन्हें प्रसारित किया जाता है। यह अदालत की अवमानना है। याचिका में मांग की गई कि यू-ट्यूब के स्थान पर वेबेक्स आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए प्रकरणों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाए, जोकि कुछ हद तक सुरक्षित है। यह मांग भी की गई कि रजिस्ट्रार आईटी भी इस तरह की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग करें और नियंत्रण सुनिश्चित करें। पूर्व में हुई याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने मेटा कंपनी को आपत्ति जनक वीडियो व यूआरएल लिंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। याचिका पर अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को निर्धारित की गयी है।

याचिका की सुनवाई के दौरान क्रिमिनल कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी थी। मेटा कंपनी की तरफ से आपत्तिजनक वीडियो के यूआरएल लिंक उपलब्ध करा दिए जाएं तो उन वीडियो को हटा दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को उक्त लिंक कंपनी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। याचिकाकर्ता अधिवक्ता अरिहंत तिवारी ने बताया कि उनकी तरफ से 102 विवादित यूआरएल लिंक की सूची पेश की गयी थी। याचिका की सुनवाई के बाद युगलपीठ ने पेश की गयी विवादित यूआरएल को 48 घंटो में हटाने के आदेश जारी किये है।

Next Post

कल से खेलो एमपी यूथ गेम्स: वॉटर प्रोजेक्शन और लेजर शो के साथ शेफाली अल्वारेस एवं दिव्या कुमार की होगी प्रस्तुति

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जनवरी को शाम 6 बजे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ करेंगे। वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब बड़ा तालाब भोपाल पर वॉटर प्रोजक्शन, लेजर शो, भव्य आतिशबाजी, शेफाली अल्वारेस एवं दिव्या कुमार की प्रस्तुति के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरूआत होगी। खेल […]

You May Like