रांझी में क्रेन हादसे से थमे राहगीरों के पहिए

अमृत जल योजना के काम के दौरान बिजली तार टूटे, आधे घंटे तक लगा लंबा जाम

जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक निर्माण हादसे ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अमृत जल योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सड़क पर बिजली के तार टूटकर फैल गए और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीर, दुपहिया और चारपहिया वाहन चालक परेशान होते नजर आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तार टूटने से बढ़ गई थी दुर्घटना की आशंका
जानकारी के अनुसार क्रेन गिरने से बिजली के तार टूटने के चलते दुर्घटना की आशंका बढ़ गई, जिससे पुलिस ने तुरंत मार्ग बंद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन को हटाया गया और टूटे तारों को सुरक्षित किया गया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका। इस पूरे घटनाक्रम में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Next Post

कृत्रिम हाथ पाकर दिव्यांगजनों में दिखी आत्मविश्वास की झलक

Mon Jan 12 , 2026
शिविर में 129 दिव्यांगजनों को लगे कृत्रिम हाथ जबलपुर: सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा रोटरी क्लब जबलपुर वेस्ट के सहयोग से रविवार को कृत्रिम हाथ शिविर का आयोजन दिव्यांगजनों में नई ऊर्जा भरने में सहायक साबित हुआ। मदनमहल थाने के […]

You May Like