अपर ककेटो बांध के तीन गेट खोले, पार्वती नदी में उफान, कई गांवों में एलर्ट

ग्वालियर: अपर ककेटो बांध के वर्तमान जलस्तर, जलसंग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूचना, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं बांध के जलआवक को दृष्टिगत रखते हुए आज रविवार सुबह 11 बजे से बांध के 3 गेट खोल कर लगभग 231.66 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। यदि बाँध के जल संग्रहण क्षेत्र मे बारिश होने के कारण जल आवक दर में वृद्धि होती है तो अतिरिक्त गेट खोल कर पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है।

उक्त पानी ककेटो बांध के वेस्ट वियर से ओवर फ्लो हो कर पार्वती नदी के द्वारा हरसी बाँध पहुंचेगा। ककेटो गांव, दीवान फार्म, प्रीतम फार्म एवं ठेर टीकला गांव जिला ग्वालियर एवं सुल्तानगढ़, नरवानी गांव, खांदी एवं भवेड गांव जिला शिवपुरी के ग्रामीणों को प्रशासन ने एलर्ट किया है कि नदी के आसपास क्षेत्र से दूर रहे एवं अन्य नागरिकों को भी सूचित करें।

Next Post

सब्जी मंडी परिसर बना शोपीस,सड़क पर सब्जी की दुकानें

Sun Sep 6 , 2026
बरगवां । नगर परिषद बरगवां में सब्जी मंडी शोपीस बन कर रह गई। सब्जी की दुकानें निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे चल रही हैं, जहां यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है। वहीं दुर्घटना की संभावनाओं से भी इंकार भी नही किया जा सकता है।दरअसल नगर परिषद बरगवां में वर्षो से […]

You May Like