सब्जी मंडी परिसर बना शोपीस,सड़क पर सब्जी की दुकानें

बरगवां । नगर परिषद बरगवां में सब्जी मंडी शोपीस बन कर रह गई। सब्जी की दुकानें निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे चल रही हैं, जहां यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है। वहीं दुर्घटना की संभावनाओं से भी इंकार भी नही किया जा सकता है।दरअसल नगर परिषद बरगवां में वर्षो से सब्जी मंडी बनाया गया है, ताकि सब्जी की दुकाने परिसर में ही लगे। किंतु व्यवस्थाएं एवं साफ-सफाई न होने के कारण सब्जी की दुकानें बरगवां बाजार के निर्माणाधीन रेलवे के ओवर ब्रिज के नीचे लग रही हैं।

यहां के नागरिक बताते हैं कि सड़क पर सब्जी की दुकानें संचालित होने से यातायात व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ता है और पुलिस को भी काफी कसरत करनी पड़ती है और आये दिन बाजार में जाम लगा रहता है। यह समस्या आज से नही, बल्कि वर्षो से है। नगर परिषद के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि इसके प्रति गंभीर नही हैं। यहां के नागरिको का कहना है कि जब कभी दुर्भाग्य वस हादसा हो जाएगा, तब नगर परिषद के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की नींद टूटेगी।

वहीं सब्जी कारोबारियों का कहना है कि सही जगह पर सब्जी मंडी नही बनी है और उसका रखरखाव तथा साफ-सफाई व्यवस्था नगण्य है। मार्ग में अतिक्रमण है। यहां के नागरिको ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

भाजपा की जेम्बो जिला कार्यसमिति की सूची जारी

Sun Sep 6 , 2026
सिंगरौली : भारतीय जनता पार्टी में लंबे इंतजार के बाद सिंगरौली जिला कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सूची जारी की। समिति की घोषणा में एक साल से अधिक समय […]

You May Like