बस स्टैंड पर मिला अधेड़ का शव

टीकमगढ़। मऊचुंगी रोड स्थित बस स्टैंड पर रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बजेंद्र चाचौंदिया भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आसपास के थाने में भेजी गई तस्वीर

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मृतक का फोटोग्राफ आसपास के थानों में भेजा गया है। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष की मर्चुरी में रखा गया है।

Next Post

बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा देने पर दुकानदार के विरूद्ध हुई एफआईआर

Sun Oct 26 , 2025
रीवा। ग्राम खटखरी जिला मऊगंज निवासी श्रीमती श्वेता यादव 5 माह के बेटे धर्मेन्द्र यादव की गतदिवस दुखद मौत हो गयी. इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि विनोद मेडिकल स्टोर के संचालक जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने डॉक्टर के पर्चे के बिना बच्चे को दवा दी. […]

You May Like