रंगारंग अंदाज में मना “हरियाली तीज उत्सव”

ग्वालियर: लिनेस क्लब प्रेरणा ग्वालियर द्वारा “हरियाली तीज उत्सव” होटल राजबाड़ा हाईवे में आयोजित किया गया। मेंहदी रचे हाथों के साथ पूर्ण श्रृंगार और हरे हरे परिधानों में सजी संवरी सभी महिलाएं मौजूद रहीं। हरियाली तीज क्वीन नई सदस्य रेखा बनीं। अध्यक्ष शैलजा जैन द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत टीका कर, स्वागत उपहार देकर किया गया।

मंच रचना गोयल द्वारा संभाला गया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक गेम्स, रैंप वॉक, हाऊजी, गीत-संगीत, सोलो डांस, ग्रुप डांस आदि ने सबका मन मोह लिया। सचिव रंजना राजपूत, शिरीन श्रीवास्तव, चेयरपर्सन आशा श्रीवास्तव, साधना सागर, चेयरपर्सन गुंजन अग्रवाल, शालू अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, मनीषा अग्रवाल जी और शशि धाकड़ की उपस्थिति रही

Next Post

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने गुरुग्राम की शाखाओं में खोले दो नये समृद्ध ग्राहक बैंकिंग केंद्र

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने गुरुग्राम में अपनी मौजूदा शाखाओं के भीतर दो नये समृद्ध ग्राहक बैंकिंग केंद्र शुरू किए हैं। बैंक ने शनिवार को बताया कि ये दोनों केंद्र गुरुग्राम के सेक्टर 65 और गोल्फ कोर्स रोड स्थित उसकी मौजूदा शाखाओं में शुरू किये गये […]

You May Like