स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने गुरुग्राम की शाखाओं में खोले दो नये समृद्ध ग्राहक बैंकिंग केंद्र

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने गुरुग्राम में अपनी मौजूदा शाखाओं के भीतर दो नये समृद्ध ग्राहक बैंकिंग केंद्र शुरू किए हैं। बैंक ने शनिवार को बताया कि ये दोनों केंद्र गुरुग्राम के सेक्टर 65 और गोल्फ कोर्स रोड स्थित उसकी मौजूदा शाखाओं में शुरू किये गये हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर में बैंक की मौजूदगी और मजबूत होगी। दिल्ली-एनसीआर समृद्ध ग्राहक और लघु एवं मध्यम उद्यम बैंकिंग दोनों के लिहाज से बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड के भारत और दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.डी. सिंह और भारत तथा दक्षिण एशिया में संपत्ति एवं खुदरा बैंकिंग के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख आदित्य मंडलोई ने बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों केंद्रों का उद्घाटन किया।

नये केंद्रों को समृद्ध ग्राहकों को बेहतर और अलग तरह का अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां संपत्ति प्रबंधन में बैंक की विशेषज्ञता, स्थानीय बाजार की समझ और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की ताकत एवं व्यापक पहुंच एक साथ दिखेगी। इसका मकसद ग्राहकों के लिए उनकी जरूरतों के अनुरूप अधिक व्यापक वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना है।

इस सप्ताह की शुरुआत में चेन्नई की राजाजी सालई शाखा में भी एक नया समृद्ध ग्राहक बैंकिंग केंद्र शुरू किया गया। इसके साथ भारत में मौजूदा शाखाओं के भीतर स्टैंडर्ड चार्टर्ड के ऐसे केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गयी है। बैंक की योजना इस साल आठ और समृद्ध ग्राहक बैंकिंग केंद्र शुरू करने की है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड के भारत और दक्षिण एशिया में संपत्ति एवं खुदरा बैंकिंग के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख आदित्य मंडलोई ने कहा, “समृद्ध ग्राहक बैंकिंग केंद्रों में हमारा लगातार निवेश हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों और उनकी आकांक्षाओं को समझने और पूरा करने की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे ग्राहकों के वित्तीय लक्ष्यों और जीवन से जुड़े उनके उद्देश्यों पर अधिक सार्थक बातचीत के लिए बेहतर माहौल तैयार होता है।

.....

Next Post

हाईवा के चपेट में आया डिलेवरी ब्यॉय

Sat Aug 22 , 2026
सिंगरौली: गोरबी के समीपी दुर्गा पेट्रोल पम्प के सामने कोल वाहन के चपेट में आने से एक डिलेवरी ब्यॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि डिलेवरी ब्यॉय फोन पर बात करते हुये जा रहा था […]

You May Like