
रीवा, सिलपरा नहर में दो जुड़वा भाई मंगलवार को डूब गये थे. तीसरे दिन दोनो के शव मिले. जिसमें से एक का शव गुरूवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला. जबकि दूसरे भाई का शव शाम को निपनिया के पास से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया. दोनो को पीएम के लिये भेजा गया है. वही परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक ओडक़ी के रहने वाले राजीश सेन के जुड़वा पुत्र अंशु और प्रांशु दोनो 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे. पीटीएस के पास विवेकानंद नगर में दोनो रहते थे, कोचिंग से पढऩे के बाद मंगलवार की शाम 4.30 बजे दोस्तों के साथ सिलपरा नहर घूमने गये थे. जहा नहर के पास अंशू फोटो के लिये उतरा, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा. यह देख भाई प्रांशु भी बचाव के लिये नहर में कूद गया और दोनो गहरे पानी में समा गये. जिसकी जानकारी दोस्तों ने परिजन एवं पुलिस को दी. एसडीआरएफ की टीम पहुंची और सर्च आपरेशन शुरू किया. रात में सर्च आपरेशन बंद किया गया और दूसरे दिन सर्च आपरेशन के दौरान एक का शव सुबह मिल गया. जबकि दूसरे की तलाश जारी रही, बाणसागर डैम से नहर का पानी बंद कराया गया. काफी मसक्कत के बाद दूसरे भाई का शव बीहर नदी के निपनिया में मिला. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, दोनो शवों को पीएम के लिये भेजा गया. वही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है. उनका कहना है कि दोस्तों के साथ घूमने गये थे तो मेरे ही बेटे कैसे डूब गये. परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
