सस्ते सामान का लालच पड़ सकता है भारी 

सिंगरौली । ऑनलाइन खरीद-बिक्री के प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर सस्ते सामान का लालच लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहा है। साइबर अपराधी खरीदार और दुकानदार दोनों को विश्वास में लेकर सुनियोजित तरीके से बैंक खातों में रकम हस्तांतरित करा रहे हैं। हाल ही में इंदौर में मोबाइल खरीदने के नाम पर 61 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया, जिसमें ठग ने खुद को मोबाइल वितरक बताकर दोनों पक्षों को गुमराह किया। हालांकि इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर पीड़ि़ता को 45 हजार रुपये वापस दिलाए। ऐसी घटनाओं को देखते हुए सिंगरौली पुलिस ने जिलेवासियों और व्यापारियों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि बाजार मूल्य से बेहद कम कीमत वाले ऑफर पर भरोसा न करें और बिना सामान देखे अग्रिम भुगतान न करें।

Next Post

नौसिखिया चालक से पलट गया पिकअप वाहन

Wed Nov 25 , 2026
सिंगरौली । देवसर में सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 से अंदर बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 2110 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी […]

You May Like