तेंदुए की शिकार बनी बछिया, गाय पर हमला

सीहोर. वन परिक्षेत्र उलझावन के अन्तर्गत बमूलिया बीट में तेंदुए ने जहां एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया वहीं उसकी छोटी बछिया को अपना निवाला बना बनाया है. इस घटना के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार ग्राम बमूलिया-शिकारपुर के बीच जंगल में एक गाय अपनी बदिया के साथ बिचरण कर रही थी. तभी अचानक तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया. जिससे गाय घायल हो गई. वहीं तेंदुए ने छोटी बछिया को अपना निवाला बना लिया है.

ग्राम के राहुल मीणा ने बताया कि जब हम जंगल में मवेशी चराने गए थे तो देखा कि गाय तड़प रही थी. वहीं उसके पास तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले. थोड़ी दूरी पर बछिया के शव के अवशेष भी पाए गए. राहुल का कहना है कि जब में दूसरे दिन सुबह दस बजे के लगभग अन्य लोगों के साथ गाय का इलाज कराने के लिए गया तो देखा कि गाय की मौत हो चुकी है. जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को भी दी थी. इस संबंध में वन रक्षक संजय शर्मा ने बताया कि तेंदुआ तो जंगल में है लेकिन वह अभी तक रहवासी क्षेत्र में नजर नहीं आया है. जंगल में जरूर एक गाय पर हमला किया है. उसके पास में तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं.

 

 

Next Post

दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म करने के 3 आरोपियों को उम्रकैद

Tue Jul 15 , 2025
सीहोर. अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ बुदनी के जंगल में दुष्कर्म करने और लूट के मामले में विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी ने तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 31-31 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है. मामले में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक […]

You May Like