आष्टा। लगातार क्षेत्र के किसानों की शिकायत के बाद विधायक गोपालसिंह इंजीनियर राजस्व एवं कृषि विभाग, बीमा कम्पनी के सदस्य सहित दल बल के साथ दर्जनों गांवों के खेतों में सोयाबीन की खराब फसलों को देखने पहुंचे.
विधायक इंजीनियर को किसानों ने बताया कि सोयाबीन के पौधों में फली तो नजर आ रही है. लेकिन उसमें दाना नहीं है. ग्राम चाचाखेड़ी में महिला कृषक सुदेशना पति दीपसिंह मेवाडा ने विधायक को बताया कि पूरे खेत में खड़ी फसल खराब हो गई है. विधायक ने कलेक्टर व बीमा कम्पनी के अधिकारियों से चर्चा कर फसलों की स्थिति से अवगत कराया और किसानों को फसल खराब होने से नुकसान की भरपाई करने को कहा. उन्होंने कटी हुई फसल को देखा. विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किसानों से कहा है की वे चिंता न करें किसानों की सरकार और आपका विधायक हर संकट में आपके साथ खड़ा है. प्रशासन द्वारा गठित सर्वे टीम भी फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट सौपेंगी.
