कैरिबियाई द्वीप सेंट विंसेंट में अंधाधुंध गोलीबारी में चार लोगों की मौत, चार घायल

मेक्सिको सिटी, 27 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) कैरिबियाई द्वीप सेंट विंसेंट के ग्रीन हिल इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। सेंट विंसेंट टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकार दी गयी।

अखबार के मुताबिक, यह गोलीबारी शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच हुई। हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के समूह पर गोलियां चला दीं। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है।

यह घटना सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स के इतिहास में दूसरी सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी है। जुलाई 2023 में, राजधानी किंग्सटाउन के हार्बर क्लब इलाके में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

यह घटना किंग्सटाउन में हुए एक और सशस्त्र हमले के दो महीने से कुछ अधिक समय बाद हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

देश में 2026 की शुरुआत से अब तक हत्याओं की संख्या 39 तक पहुंच गई है, लगभग 1,10,000 की आबादी वाले इस देश में यह आंकड़ा 2025 के पूरे साल के कुल आंकड़े (40 हत्याएं) के करीब पहुंच रहा है।

स्थानीय निवासियों को गैंग की गतिविधियों से इसके जुड़े होने का शक है, हालांकि, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और चश्मदीदों से जानकारी देने की अपील की है।

 

Next Post

आतंकवाद का अभ्यस्त अपराधी: जयशंकर ने पाकिस्तान को साधा, कहा- संघर्षों के वैश्विक परिणाम, रक्षा के अधिकार का करेंगे इस्तेमाल

Sun Sep 27 , 2026
संयुक्त राष्ट्र (न्यूयॉर्क), 27 सितंबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को “आतंकवाद का अभ्यस्त अपराधी” करार देते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन […]

You May Like