एआईडीईएफ आंदोलन: पर्चे वितरित कर कर्मचारियों को दी गई जानकारी

जबलपुर: गन कैरिज फैक्टरी जबलपुर के तीनों गेटों पर ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें फैक्टरी के कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पर्चे वितरित किए गए। संगठन के द्वितीय चरण में गेट मीटिंग कर आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। पर्चे के माध्यम से शुक्रवार को ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को ज्वलंत मामलों की भी जानकारी दी।

गौरतलब है कि ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा तीन मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है जिसमें आठवां वेतनमान के लिए कमेटी गठित करना, पुरानी पेंशन बहाली करना और अनुकंपा नियुक्ति पर लगी रोक को तत्काल समाप्त करना शामिल है। इस दौरान मजदूर संघ हथौड़ा के विनय गुप्ता, रोहित यादव, उत्तम विश्वास, अमित चंदेल, राजा पांडे ,पार्थ ओझा ,अनिल कोष्टा, विजय चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

एंटी रैगिंग एजेंसी से शिकायत

Sat Oct 11 , 2025
छात्रावास से गिरे छात्र की मौत का मामला जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ट्रिपल आईटी की बिल्डिंग से 30 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरे छात्र की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने मामले की शिकायत अब एंटी रैगिंग एजेंसी में की है। उन्होंने रैगिंग […]

You May Like