एंटी रैगिंग एजेंसी से शिकायत

छात्रावास से गिरे छात्र की मौत का मामला

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ट्रिपल आईटी की बिल्डिंग से 30 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरे छात्र की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने मामले की शिकायत अब एंटी रैगिंग एजेंसी में की है। उन्होंने रैगिंग का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच हत्या, आत्महत्या एंगल पर कर रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल से तीन नंबर भी चिन्हित किए गए है। जिसके आधार पर यूपी निवासी तीन को पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

विदित हो कि उत्कर्ष तिवारी पिता चन्द्र कुमार तिवारी 19 वर्ष निवासी बरपुर बलवरगंज जैनपुर उत्तर प्रदेश, ट्रिपल आईटी में डीएम का छात्र था। 30 सितम्बर को मंगलवार दोपहर 12.30 बजे वह अचानक बिल्डिंग से गिर गया था। हादसे में उसे सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई थी। जिसे एम्बुलेंस से घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गया गया था.

जहां दोपहर 1 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक अक्टूबर को उप्र से जबलपुर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मृतक छात्र की रैगिंग और हत्या का आरोप लगाया था। वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना था कि छात्र एजुकेशन लोन को लेकर परेशान था। उधर पुलिस मामले को सुसाइड मानकर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक अब मामले की शिकायत एंटी रैगिंग एजेंसी से परिजनों ने कर दी है।

Next Post

सोनी सब के ‘गाथा शिव परिवार की-गणेश कार्तिकेय’ में अचिंत कौर निभा रही हैं खलनायिका का किरदार

Sat Oct 11 , 2025
मुंबई,(वार्ता) अभिनेत्री अचिंत कौर सोनी सब के शो ‘गाथा शिव परिवार की-गणेश कार्तिकेय’ में खलनायिका का किरदार निभाती नजर आयेंगी। सोनी सब ने हाल ही में अपनी भव्य पौराणिक गाथा ‘गाथा शिव परिवार की – गणेश कार्तिकेय’ का शुभारंभ 06 अक्टूबर को किया है। यह शो सोमवार से शनिवार रात […]

You May Like