फर्जी पहचान व शोषण के आरोपी कव्वाल पर बलात्कार समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

इंदौर:सदर बाजार थाने में मुंबई निवासी कव्वाल नौशाद अली उर्फ अमन के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन, जान से मारने की धमकी और आर्थिक शोषण की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता की आरोपी से 2013 में मुलाकात हुई थी, जो रिश्ते में बदल गई. 2018 में पीड़िता को आरोपी का आधार कार्ड मिला, जिससे असली नाम और मुस्लिम पहचान सामने आई.

शादी की बात पर आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रखी और मना करने पर मारपीट व शोषण शुरू किया, पहले पीड़िता ने कार्रवाई से इनकार किया था, पर 3 जून को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.कव्वाल के खिलाफ महिला ने जो आरोप लगाए हैं, वो न सिर्फ कानून, बल्कि सामाजिक सरोकार की नजर में भी गंभीर हैं.

आरोपी ने जबरन संबंध बनाए और 4-5 लाख रुपए भी ऐंठ लिए. इस घटना का निर्णायक मोड़ पिछले दनों 31 मई को आया. आरोपी ने सरवटे बस स्टैंड पर महिला से संपर्क किया और उसके फ्लैट पहुंच गया. वहां उसने चाय का बहाना कर फिर से जबरदस्ती की और पूरी रात वहीं रुका. सुबह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी और उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Next Post

कमिश्नरी सिस्टम की पोल खुली, बाणगंगा-लसूड़िया में अपराध बेकाबू, नए थाने फाइलों में दबे

Wed Jun 4 , 2025
इंदौर:तीन साल पहले बड़े दावों के साथ शहर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू हुआ था. उम्मीद थी कि ज़ोन, रेंज और स्पेशल यूनिट के जरिए अपराध पर लगाम कसेगी. लेकिन 2025 के आधे पड़ाव पर भी बाणगंगा और लसूड़िया जैसे थानों में हर महीने दर्ज हो रहे सैकड़ों केस इस […]

You May Like

Play sound