बच्चों के लिए कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया

ग्वालियर। कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा कोऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर सेशन के अंतर्गत कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारंभिक जांच के महत्व को समझाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. हिमांशु खत्री, डॉ. मीरा श्रीवास्तव, सुश्री कंचन पुरोहित तथा साक्षी गुप्ता कैंसर अस्पताल से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में सीपीआर सप्ताह को मद्देनजऱ रखते हुए डॉ हिमांशु खत्री ने विद्यार्थियों को सीपीआर की जानकारी दी और मैनिकिन पर इसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। इसके पश्चात डॉ. सीमा शिवहरे ने सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताते हुए समय पर जांच और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। डॉ. अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को ब्लड कैंसर के विषय में जानकारी दी तथा संतुलित आहार के महत्व पर जोर देते हुए यह बताया कि कैसे उचित पोषण विद्यार्थियों के एकाग्रता एवं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने अपने स्वयं के कैंसर से संघर्ष और विजय की प्रेरणादायक कहानी साझा कर विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का संदेश दिया।

अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या ने कैंसर अस्पताल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

आंध्र प्रदेश ने पिछले 16 महीनों में तेज़ी से विकास किया है : मोदी

Thu Oct 16 , 2025
कुरनूल, 16 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण की सराहना करते हुए आज कहा कि पिछले सोलह महीनों में राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति के साथ तेज़ी से विकास किया है। प्रधानमंत्री ने यहाँ निकट नन्नुरु गाँव में ‘सुपर जीएसटी […]

You May Like